फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लाइनमैन की मौत से आक्रोश, जेई समेत दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र में शटडाउन लेकर ट्रांसफाॅर्मर पर काम करते समय अचानक आपूर्ति शुरू होने से दो कर्मी झुलस गए थे। इसमें से एक लाइनमैन की मौत हो गई थी। विभाग की लापरवाही से अडींग क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जानबूझकर आपूर्ति शुरू होने के कारण दर्दनाक हादसा हुआ है। मृतक के भाई की तहरीर पर रविवार को बिजली विभाग के जेई व एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात अडींग में ट्रांसफार्मर में खराबी आने आने के कारण लाइनमैन दिनेश यादव व मुकेश यादव शटडाउन लेकर काम कर रहे थे। इसी बीच आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे दिनेश की मौत हो गई। मुकेश की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका मथुरा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गांव के अशोक यादव ने बताया कि विभाग की लापरवाही हुई है। आर्थिक मदद के साथ-साथ मृतक की पत्नी को कार्यालय में नौकरी मिलनी चाहिए।
जिससे कि बच्चों का जीवन यापन हो सके। संजय ने कहा कि दिनेश बिजली का काम कर जीवन यापन कर रहा था। पूरे परिवार पर मुसीबत आ गई है। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है। नीरज यादव ने बताया कि दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मृतक के भाई पप्पू यादव ने बिजली विभाग के जेई व एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं मृतक के शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। लाइनमैन के पुत्र बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा, थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





दो अलग-अलग दो जगह काम चल रहा था, एक व्यक्ति ने शट डाउन वापस कर दिया था। मृतक युवक के पीड़ित परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। घायल का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- वीरेेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, गोवर्धन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें