फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भीषण गर्मी के बीच भारी बिजली कटौती से हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। कस्बा नौहझील और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच अघोषित बिजली कटौती ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त- व्यस्त कर दिया है। सरकार और विभाग के दावों के विपरीत, कस्बे को निर्धारित 22 घंटे की आपूर्ति के बजाय मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रही-सही कसर बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या ने पूरी कर दी है।
विज्ञापन

इससे भीषण गर्मी और उमस में लोग तड़पने को मजबूर हैं। इससे उनमें बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ,तो वे बिजलीघर का घेराव कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बिजली की इस बदहाली का सबसे बुरा असर छोटे कारोबारियों, छात्रों और गृहणियों पर पड़ रहा है। लगातार हो रही ट्रिपिंग के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक रहे हैं और पीने के पानी का संकट भी गहराने लगा है।
विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। प्रधान प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसडीओ एवं जेई की मनमानी के चलते ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एसडीओ लाल बहादुर सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने से ओवरलोडिंग की समस्या हो रही है। इस वजह से समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें