मथुरा। बल्देव ब्लॉक के गढ़सौली गांव में बुखार के मामले सामने आने के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने गांव में 20 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
डीपीआरओ किरन चौधरी ने बताया कि सभी सफाईकर्मियों को गांव में दो दिन तक विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। गांव के सरकारी भवनों, विद्यालयों, गलियों में सफाई करने के साथ फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव करने के लिए कहा गया है।
ग्राम प्रधानों और सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वो जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मजदूर लगवाकर गंदगी को साफ करवाएं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वो अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।