फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर फुटपाथ पर चढ़ी बेकाबू कार, गाजियाबाद की महिला श्रद्धालु घायल

Sat, 07 Feb 2026 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन

सार

इस हादसे में गाजियाबाद निवासी एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई, जबकि दूसरी महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रमणरेती क्षेत्र स्थित संत प्रेमानंद महाराज के श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। इस हादसे में गाजियाबाद निवासी एक महिला श्रद्धालु घायल हो गई, जबकि दूसरी महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


रेलिंग तोड़ते हुए फुटपाथ पर पहुंची कार
जानकारी के अनुसार, आश्रम के सामने परिक्रमा मार्ग के फुटपाथ पर लगी रेलिंग के भीतर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संत दर्शन के लिए डेरा डाले हुए थे। इसी दौरान रमणरेती चौराहा की ओर से तेज गति से आई कार अचानक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए फुटपाथ पर जा पहुंची।

कार गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के गांव बोहापुर निवासी करीब 40 वर्षीय महिला श्रद्धालु नीलम से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गईं। वहीं फिरोजपुर निवासी महिला श्रद्धालु कंचन घटना के बाद बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने कार सवारों को पकड़ा
हादसे के समय मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे, जिनमें कुछ फुटपाथ पर बैठे और कई लेटे हुए थे। अचानक हुए हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद श्रद्धालुओं ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार और उसमें सवार तीन युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने कार और तीन लोगों को लिया हिरासत में
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार समेत तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें