फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण ने कामगारों के लिए शुरू की ओटीएस योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। समाज कल्याण विभाग ने कामगारों के लिए एक मुश्त समाधान योजना शुरू की है। इस योजना में काम शुरू कर चुके 6130 कामगार विभिन्न योजनाओं में लिए गए लोन पर ब्याज की छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग विकास की ओर से दीनदयाल स्वत: रोजागार योजना, अनबनी योजना, स्वच्छकार विमुक्ति एवं पुनर्वास योजना के तहत आवास, पंपसेट, ऑटो रिक्शा, सिलाई मशीन व अन्य उपकरण आदि दिए गए। इससे जिले में 6130 लोगों ने 2.7 करोड़ रुपये का लोन लेकर कारोबार शुरू किया। लेकिन अब लोग उसका ब्याज व लोन नहीं चुकता कर रहे।
इसे लेकर समाज कल्याण विभाग की ओर से एक मुश्त समाधान योजना शुरू की गई है। समाज कल्याण अधिकारी विकास रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि लाभार्थी केवल तीन साल तक का सीधा चार प्रतिशत का ब्याज जमाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसमें सब्सिडी अलग से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें