फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीएस: 20 फीसदी लक्ष्य भी नहीं हो पाया हासिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत निगम तमाम कवायद के बाद मांट और राया क्षेत्र में 110 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष केवल 19 करोड़ की ही वसूली कर पाया है, जो 20 प्रतिशत से भी कम हैं।
विज्ञापन



विद्युत बकाएदारों से वसूली के लिए निगम ने ओटीएस (एकमुश्त समाधान) योजना चलाई थी, लेकिन लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं हो पाई है। निर्धारित वसूली न हो पाने से अधिकारी परेशान हैं। लक्ष्य तक कैसे पहुंचा जाए। इसके लिए माथापच्ची कर रहे हैं।

विद्युत वितरण मंडल द्वितीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर करीब 110 करोड़ रुपये की बकाएदारी है। इसके सापेक्ष विभाग 19 करोड़ की ही वसूली कर पाया है। चीफ इंजीनियर संजय जैन ने बताया कि बकाएदारों से वसूली के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


तय किया जा रहा है कि जो भी बकाएदार अपना बिल आगामी कुछ दिनों में जमा नहीं करेंगे, उनके विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया जिन उपभोक्ताओं के विद्युत चोरी के प्रकरणों से संबंधित बिलों का अब तक भुगतान नहीं हो पाया है। वे ओटीएस का लाभ लेकर बकाया भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें