फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ईदगाह का विद्युत कनेक्शन और जनरेटर हटाने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। श्री कृष्ण जन्म स्थान ईदगाह प्रकरण में पक्षकार आशुतोष पांडे ने बताया कि शासन ने ईदगाह का विद्युत कनेक्शन तथा वहां पर चल रहे जनरेटर को हटाने का आदेश किया है। उन्होंने प्रशासन को शिकायत कर ईदगाह में विद्युत कनेक्शन को अवैध बताया था। इसके बाद विद्युत विभाग ने जांच की और कनेक्शन काट दिया गया था। आशुतोष पांडे का आरोप है कि काटे गए कनेक्शन को फिर से जोड़ लिया गया, जो गलत है । इस संबंध में उनके द्वारा मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव ने ईदगाह का विद्युत कनेक्शन हटाने का आदेश किया है। उधर ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि इस तरह का आदेश उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें