फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना को पुलिस ने किया लॉकडाउन

विज्ञापन
मथुरा बरसाना में बाजार बंद कराती पुलिस। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। जनता कर्फ्यू के बाद खुले बाजार को बरसाना पुलिस ने 28 मार्च तक बंद करा दिया है। इस दौरान पुलिस ने घोषणा की कि किसी भी दुकानदार ने दुकानें खोली तो चालान काटा जाएगा। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें सुबह-शाम दो घंटे के लिए खुलेंगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए शासन स्तर से जनहित में लिए गए निर्णय को डीएम ने 31 मार्च तक बढ़ा दिया है। सोमवार को कस्बे के खुले बाजार को प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद पांडेय ने पुलिस बल के सहयोग से लाउडस्पीकर से घोषणा कर बंद कराया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी ने भी 28 मार्च से पहले अपनी दुकानें खोली तो उसका चालान काट दिया जाएगा। पुलिस की घोषणा के बाद दुकानों पर खरीदारी करने आए ग्राहक बिना सामान लिए ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें