बहन की सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे इकलौते भाई की बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। युवक चार बहनों में सबसे बड़ा और इकलौता भाई था। युवक की मौत से पूरे घर में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को युवक के परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के भिंड स्थित गांव बहादुरपुरा निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनका पुत्र गौरव सिंह (24) दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। 31 मार्च को उसकी छोटी बहन अंशुल की सगाई थी। सगाई में शामिल होने के लिए वह बाइक से घर आ रहे था। सुरीर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि गौरव चार बहनों में सबसे बड़ा और इकलौता बेटा था। बताया कि उनके बेटे ने हेलमेट भी पहन रखा था, लेकिन उसकी बाइक में किसी वाहन ने इतनी तेजी से टक्कर मारी कि उसका हेलमेट भी टूट गया। बताया कि 12 वीं की पढ़ाई के बाद ही उसने दिल्ली में नौकरी करना शुरू कर दिया था।