फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

459 युवक ही दौड़ में हो सके पास

Thu, 10 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सेना भर्ती मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना के भर्ती मेला के तीसरे दिन गुरुवार को 459 युवा ही दौड़ पास कर सके। ईगल ग्राउंड पर पहुंचे 6,298 में से 952 युवा तो लंबाई के स्तर पर ही फेल हो गए थे। गुरुवार को सेना भर्ती मेले के तीसरे दिन कासगंज की पटियाली और मथुरा की छाता तहसील के युवकों की दौड़ हुई थी।
विज्ञापन


 ईगल ग्राउंड पर लंबाई में फिट बैठे युवकों की 400-400 का ग्रुप बनाकर 1,600 मीटर की दौड़ कराई गई। दौड़ पांच मिनट 20 सेकंड में पूरी करनी थी। केवल 459 युवक ही दौड़ को पास कर सके। यह सभी आगामी टेस्ट के लिए क्वालीफाई कर गए है। 

सेना भर्ती मेला के प्रभारी श्रीकांत नारायण ने बताया कि 19 नवंबर तक सेना भर्ती मेला चलेगा। गुरुवार को 8,499 युवकों के रजिस्ट्रेशन हुए, लेकिन मैदान पर 6,298 ही युवक पहुंच सके। सवेरे छह बजे से शुरु हुई दौड़ दोपहर 12:30 बजे समाप्त हो सकी। इसके बाद पास करने वाले युवकों के टेस्ट कराए गए हैं। प्रभारी ने बताया कि 11 नवंबर को मथुरा के महावन और कासगंज के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन


कड़ी हुई निगहबानी
तीसरे दिन सेना भर्ती मेले में सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए गए। ईगल ग्राउंड में पहुंचे अभ्यर्थियों को कड़ी तलाशी के मध्य से गुजरना पड़ा। प्रत्येक प्वाइंट पर मुस्तैद सेना के जवान हर किसी पर कड़ी नजर रखे हुए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें