फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा रेलवे स्टेशन से एक साल की बच्ची का अपहरण, वॉशरूम गई थी मां...मासूम को लेकर ट्रेन से भागा युवक

Sat, 23 Aug 2025 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा रेलवे स्टेशन से एक साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। मासूम बच्ची को सोते हुए छोड़कर मां वॉशरूम गई थी। तभी युवक आया और बच्ची को उठाकर ट्रेन में चढ़ गया। 
विज्ञापन
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा रेलवे जंक्शन से शुक्रवार रात एक साल की बच्ची का अपहरण हो गया है। बच्चों की मां अपने दोनों बच्चों को सोते हुए टॉयलेट करने गई थी, इसी दौरान एक युवक एक बच्ची को लेकर ट्रेन में चढ़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर दो आरपीएफ थाने के सामने शुक्रवार रात 10 बजे मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी पूजा अपनी दो बच्ची के साथ प्लेटफार्म पर सो रही थी। महिला के साथ उसके दो बच्चे सो रहे थे महिला टॉयलेट करने के लिए जैसे ही गई तभी एक युवक एक बच्ची को लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़कर आगरा की तरफ चला गया।

विज्ञापन




 

बच्चों की मां जैसे ही टॉयलेट से वापस आई तो उसे एक ही बच्चा लेटा हुआ मिला। उसने शोर मचाया तो स्टेशन पर काफी संख्या में यात्री एकत्रित हो गए। जीआरपी और आरपीएफ ने जंक्शन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश की। जिसमें एक युवक बच्चों को लेकर ट्रेन में चढ़कर ले जाते दिखाया। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए है। जल्द ही युवक का पता लगाया जाएगा

 
विज्ञापन

तीन मंडलों में गई रेलवे पुलिस
जंक्शन से अपहरण हुई बच्ची की तलाश में जीआरपी और आरपीएफ की टीम आगरा, झांसी और इज्जतनगर मंडलों में रवाना हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें