फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जालिम पिता...रात में बेटी के रोने से नींद में पड़ा खलल, थप्पड़ मार-मारकर एक वर्षीय मासूम की ले ली जान

Sat, 19 Jul 2025 07:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रात में रोने पर पिता ने एक वर्षीय मासूम पर थप्पड़ बरसा दिए। इसे वह सह नहीं सकी। अस्पताल में इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मथुरा के थाना मर्गारा क्षेत्र की घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में एक पिता ने एक वर्षीय बेटी की पिटाई कर दी। इससे मासूम की हालत बिगड़ गई। अस्पताल में इलाज के दाैरान बच्ची की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


घटना थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक गांव की है। दंपती शुक्रवार रात सो रहा था। रात करीब नाै बजे साथ सो रही एक वर्ष की मासूम बेटी रोने लगी। इस पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। दोनों झगड़ने लगे। पिता ने एक साल की बेटी को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें-यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा: पिता और दो बेटे...सड़क पर बिखरी थीं छह लाशें; ऐसा मंजर देख कांप उठे लोग
विज्ञापन

 

पिता की पिटाई एक साल की मासूम नहीं सह सकी। वह बेहोश हो गई। इस पर परिजन मासूम को उपचार के लिए अस्पताल लेकर दाैड़े। यहां बच्ची को भर्ती कर लिया गया। उपचार के दाैरान शनिवार सुबह करीब नाै बजे मासूम की माैत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें-UP: जेल में प्रेमी, फंदे पर लटकी प्रेमिका...दो महीने पहले छोड़ा युगल ने घर, लाैटने पर युवक को भेज दिया जेल

 
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मासूम के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पिता ने मासूम बेटी को थप्पड़ों से पीटा था। उपचार के दौरान मौत हो गई। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से पिता फरार है।

ये भी पढ़ें-UP: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे, सड़क पर लगा लाशों का ढेर...छह की मौके पर ही मौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें