फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नए साल के पहले दिन राधाजी के दर्शनों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू, बरसाना आने से पहले पढ़ लें ये खबर

Tue, 31 Dec 2024 01:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नए साल पर यदि राधारानी के धाम बरसाना आने का प्रोग्राम बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। यहां भीड़ को देखते हुए वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। 

 
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना के मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाडलीजी मंदिर में राधाजी के दर्शनों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। दर्शन और की वनवे व्यवस्था को परखने के लिए सोमवार शाम एसपी देहात के साथ एसडीएम कस्बे में पहुंचे।
विज्ञापन


नववर्ष को राधाजी के चरणों में मनाने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। सोमवार को राधाजी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। अपराह्न में मंदिर के पट बंद होने के बाद सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। 

पट खुलने के बाद थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने मंदिर की सीढ़ियों पर पुलिस फोर्स व मंदिर के सुरक्षा गार्डों के सहयोग से श्रद्धालुओं को रोक-रोक कर मंदिर के अंदर प्रवेश कराया। व्यवस्था परखने के लिए शाम को एसपी देहात त्रिगुण विशेन और एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव बरसाना पहुंचे।
विज्ञापन



नगर पंचायत ने हटवाए अतिक्रमण
नगर पंचायत की ईओ कल्पना वाजपेई ने पुलिस फोर्स व नगर पंचायत कर्मियों के सहयोग से मंदिर आने-जाने वाले मार्गों से अतिक्रमण हटवाए। दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे दो जनवरी तक किसी भी प्रकार का अस्थाई अतिक्रमण न करें। अन्यथा जुर्माना वसूलने के साथ ही सामान को भी जब्त किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें