फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। केशीघाट के निकट एक युवक की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने यमुना से युवक का शव निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोमवार प्रात: केशीघाट के निकट एक युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। जब वह यमुना में डूबने लगा तो वहां से यमुना पार कर मांट की ओर जाने वाले लोगों ने शोर मचाया। तभी चेतक 19 पुलिस लोगों की आवाज सुन मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक को यमुना में तलाश किया। गोताखोर रामप्रवेश, भूप सिंह व राधे ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। करीब 30 वर्षीय मृतक युवक ने काले रंग की जींस, भूरे रंग का कुर्ता, काले रंग की बनियान पहने था। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई राम सिंह ने बताया कि मृतक की पहिचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें