फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की पिस्टल से चली गोली, मित्र घायल

Mon, 23 Feb 2015 12:21 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र में रविवार की रात सिपाही की पिस्टल से चली गोली से एक व्यक्ति घायल हो गया। मामले में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

घटनाक्रम रात साढ़े आठ बजे के बाद का है। थाना गोविंद नगर में तैनात सिपाही योगेंद्र थाना सदर बाजार क्षेत्र में रहता है। वह सत्यप्रकाश नामक मित्र को अपनी पिस्टल दिखा रहा था। इसी बीच गोली चल गई। गोली सत्यप्रकाश के हाथ में जा लगी। सूचना पर एसपी सिटी शैलेष पांडे, सीओ सिटी चक्रपाणी त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी एसएसपी मंजिल सैनी को दी। एसएसपी ने लापरवाही के आरोप में सिपाही योगेंद्र को सस्पेंड कर दिया है। घायल सत्यप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें