फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर तीन हादसे, एक की मौत कई घायल

Sat, 25 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात और शनिवार सुबह अलग-अलग हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को एक्सप्रेसवे कर्मियों ने अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही बोलेरो कार सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 79 के समीप सड़क पर पंचर खड़ी टाटा 407 मेटाडोर से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित बोलेरो दूसरे रोड पर जाकर पलट गई। मेटाडोर के चालक संजय तिवारी (35) मूल निवासी गोमती नगर लखनऊ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने शव पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटवा कर रास्ता साफ  कराया।

दूसरा हादसा थाना बलदेव क्षेत्र में शनिवार तड़के माइल स्टोन 132 के समीप हुआ। इसमें आगरा से नोएडा की ओर जा रहा ट्रक चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


तीसरा हादसा शनिवार सुबह थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 143 के समीप हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार टायर पंचर होने के कारण अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें