फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: क्लीनिक का ताला तोड़ उड़ाए डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छटीकरा/ चौमुहां। जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा चौराहे पर स्थित एक क्लीनिक का ताला तोड़कर बृहस्पतिवार रात चोर डेढ़ लाख रुपये ले उड़े। शुक्रवार सुबह पीड़ित की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर टीम जांच में जुट गई।
विज्ञापन

डीगगेट निवासी नासिर अहमद छटीकरा चौराहे पर क्लीनिक चलाते हैं। बृहस्पतिवार को शाम छह बजे वह क्लीनिक बंद कर घर चले गए। शुक्रवार सुबह 9:30 पर क्लीनिक पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। भीतर जाकर देखा तो अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये नहीं थे। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटे। पुलिस भी पहुंची। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पीड़ित न चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें