फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नए साल से पहले बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ रही भीड़, व्यवस्था संभालने में छूटे पुलिस के पसीने

Sat, 28 Dec 2024 08:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांके बिहारी के दर्शन के लिए नए साल से पहले ही भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। बीते दिन डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने बांके बिहारी का दीदार किया। इस दौरान व्यवस्था संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। 
 
विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में नए साल से पहले ही प्रतिदिन आराध्य के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने बिहारीजी के दर्शन किए। मंदिर के पट खुलने से पहले और रात को बंद होने तक मंदिर और आसपास की गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।अव्यवस्था और धक्का-मुक्की के बीच भक्तों ने दर्शन किए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह से ही ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के पट खुलने से पहले ही प्रवेश द्वार दो और तीन पर श्रद्धालु पहुंच गए। भजन कीर्तन के साथ आराध्य के दर्शन का इंतजार कर रहे थे। मंदिर के पट खुलने के समय तक द्वार से लेकर मुख्य प्रवेश गली और फलाहारी गोशाला वाली गली श्रद्धालुओं से खचाखच भर गई। प्रवेश मार्ग से लेकर मंदिर तक कदम-कदम पर पुलिस बल ने श्रद्धालुओं को रोका। पट खुलने पर श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर बढ़ाया।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत मयंक गोस्वामी बंटू ने बताया कि नववर्ष से पहले इन दिनों में ठाकुरजी के दर्शन के लिए लाखों लोग आ रहे हैं। यह संख्या नए साल तक लगातार बढ़ेगी। शुक्रवार को करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें