फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महापौर और भाजपा पार्षद के बीच छिड़ी रार पर राष्ट्रीय महासचिव बोले, मामला अपने स्तर से सुलझाएं महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने महापौर और भाजपा पार्षदों के बीच में छिड़ी रार पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। बोले कि महापौर अपने स्तर से मामला सुलझाएं। उन्होंने शुक्रवार को द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। पूजा-अर्चना के बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह दो दिन के लिए मथुरा घूमने आए हैं। महापौर और भाजपा पार्षदों के बीच छिड़ी रार पर पूछने पर बोले भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मतभेद नहीं हो सकता है। अगर ऐसा मामला है तो महापौर अपने स्तर से इसको निपटाएं।
राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी और वह भी मामले को सुलझाकर सरकार विकास कार्यों को धरातल पर उतारें। इससे ज्यादा उन्होंने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। दर्शन करने के बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया है कि अब वह शनिवार सुबह गोवर्धन जाएंगे। वहां पूजा-अर्चना के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें