वृंदावन। भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के पुराने पंडाल में वृद्धा की संदिग्ध हालात में हो गई। केशवधाम चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।
सोमवार शाम केशवधाम चौकी पुलिस को सूचना मिली कि गौरी गोपाल आश्रम के पुराने पंडाल में वृद्धा का शव पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे लिया। मृतका के पास से मिले थैले में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी है। वृद्धा की मौत कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि वृद्धा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
करीब 62 साल मृतका की उम्र प्रतीत हो रही है। इसके अलावा उसके पास से एक थैला मिला है, जिसमें उसके कपड़े हैं। व्यवस्थापक राहुल दुबे का कहना है कि पुराने पंडाल में वृद्धा के पड़े होने की सूचना मिली। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। वृद्धा कहां से आई, यह कोई जानकारी नहीं लग सकी है।