फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संरक्षित गोवंश के लिए भूसा व चारे का इंतजाम करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी ने जिले के खंड विकास अधिकारियों को संरक्षित गोवंश के लिए किसानों से भूसा व चारा खरीदने के निर्देश दिए हैं। साथ गोवंश की देखरेख पर भी ध्यान देने को कहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा है कि इस समय गेहूं की फसल का कटान किया जा रहा है। सभी कृषकों के पास पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध है। उन्होंने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, कृषकों, पशुपालकों से अपील की है कि संरक्षित बेसहारा व निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए दान करें। भूसा व चारा दान करने वाले किसानों को सीडीओ व डीएम द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एनके शुक्ला, डीसी मनरेगा विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार समेत सभी विकास खंड अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गर्मी से बचाव के करें इंतजाम
बैठक के दौरान डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को लू व गर्मी से बचाव के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि गोशालाओं में बोरी, त्रिपाल, पंखे, कूलर, पानी आदि से पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करें। कार्य में लापरवाही बरते वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें