फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अधिकारियों ने डाला रेलवे स्टेशन पर डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर डेरा डाल दिया है। अधिकारी यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेनों के संचालन की गतिविधियों पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं। मंडल कार्यालय स्तर के अधिकारी यहां डेरा जमाकर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्म की सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन और ट्रेनों के समयबद्ध संचालन पर ध्यान दिया जा रहा है। इधर जीआरपी ने बाहरी जनपदों और अनुभाग से मांग के अनुसार बुलाए 202 जवानों को स्टेशन की सुरक्षा में तैनात किया गया है। वहीं आरपीएफ ने 160 जवानों को तैनात किया है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि भीड़ के अनुसार व्यवस्थाओं को बढ़ाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें