फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार करती रही समिति, नहीं पहुंचे अधिकारी

Thu, 19 May 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विधान परिषद विनियम समीक्षा समिति की बैठक अनिश्चित काल के लिए स्थगित - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
फोगला आश्रम के श्रीसदन में गुरुवार को होने वाली उत्तरप्रदेश विधान परिषद विनियम समीक्षा समिति की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के न आने के चलते ऐसा किया गया। 
विज्ञापन


बैठक के बारे में जानकारी देते हुए समिति के सभापति डा. विजय यादव ने बताया कि विधानसभा और विधान परिषद की सदन की कार्यवाही के दौरान विधायकों और एमएलसी द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं पर उठाए गए प्रश्नों के बाद समस्याओं का निदान किस स्तर तक हुआ, यह जानने के लिए विनियम समीक्षा समिति की टीम दौरा करती है।

इसी कड़ी में डा. विजय सिंह यादव, सुबोध पाराशर, मिशाबुद्दीन, यशवंत सिंह यादव, मोहम्मद उमर खान और सुनील साजन की सात सदस्यीय टीम पश्चिमी उत्तरप्रदेश के मेरठ, आगरा और अलीगढ़ मंडल के दौरे पर है। 
विज्ञापन


एमएलसी सुबोध पाराशर ने बताया कि 15 दिन पहले विभिन्न बिंदुओं पर जिले के समस्त सरकारी विभागों की बैठक की सूचना मथुरा प्रशासन को दे दी गई थी। इसके बावजूद भी 19 मई को बैठक के लिए प्रशासनिक अधिकारी तय समय पर नहीं पहुंचे। इसे देखकर बैठक स्थगित कर दी गई है। अब अधिकारियों को लखनऊ बुलाकर बैठक ली जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें