फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्र की घिनौनी करतूत: AI से किया ऐसा कांड, छात्राओं ने स्कूल जाना किया बंद; शिक्षिका को भी न छोड़ा

Wed, 13 May 2026 09:04 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

छात्रा के साथ स्कूल की एक शिक्षिका के एआई-जनरेटेड आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किए गए। आरोपी लगातार नई-नई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अन्य छात्राओं व शिक्षिका के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा। फोटो वायरल होने के बाद छात्राओं व शिक्षिका ने स्कूल आना छोड़ा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के पूर्व छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से छात्राओं और एक शिक्षिका के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस घिनौनी करतूत से छात्राएं और स्टाफ मानसिक तनाव में हैं। विद्यालय प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज करा पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


प्रबंधक ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि 30 अप्रैल को एक इंस्टाग्राम आईडी से उनकी बेटी के साथ-साथ स्कूल की एक शिक्षिका के एआई-जनरेटेड आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किए गए। आरोपी लगातार नई-नई इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अन्य छात्राओं व शिक्षिका के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहा। फोटो वायरल होने के बाद छात्राओं व शिक्षिका ने स्कूल आना छोड़ा दिया है। हालांकि परिजन के समझाने के बाद उन्हें थोड़ा साहस मिला है। एसपी क्राइम श्वेता यादव ने बताया कि विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पोस्ट डालने का ऐसे शुरू हुआ सिलसिला
प्राथमिकी में बताया गया कि 28 अप्रैल को एक निजी कोचिंग संचालक प्रबंधक के विद्यालय आया था। कोचिंग संचालक पूर्व में विद्यालय का छात्र रहा है। यहां प्रबंधक की कोचिंग संचालक व उसके पिता से नोकझोंक हो गई। विरोध करने पर देखने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें