फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोटापा दे सकता है कई बीमारियों को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मोटापा एक जटिल बीमारी है, यदि इसकी अनदेखी की गई तो यह कई अन्य बीमारियों को जन्म दे सकती है। मोटापा से परेशान लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। ओपीडी में चार से छह लोग प्रतिदिन इस समस्या को लेकर सामने आ रह हैं। डॉक्टर संयमित भोजन और शरीर को क्रियाशील रखने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉ. अलीम ने बताया कि मोटापा एक जटिल बीमारी है। इसमें शरीर में ज्यादा चर्बी जमा जाती है। इस बीमारी की अनदेखी करना परेशानी का कारण बन सकता है। क्योंकि कि कई स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ाती है। इनमें हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, उच्च कोलेस्ट्रॉल, यकृत रोग, स्लीप एपनिया जैसी समस्याएं बन सकती हैं। मोटापे के कारण उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाने की संभावना होती है, जो हृदय रोग और स्ट्रोक के लिए जोखिम भरा है। मोटापे से गर्भाशय, गर्भाशय ग्रीवा, एंडोमेट्रियम, अंडाशय, स्तन, बृहदान्त्र, मलाशय, ग्रासनली, यकृत, पित्ताशय, अग्न्याशय, गुर्दे और प्रोस्टेट के कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।

उन्होंने बताया कि चिकनाई युक्त और तला हुआ खाना खाने, शरीर को अधिक समय तक स्थिर बनाए रखने, शारीरिक गतिविधियों से दूरी, मीठा ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ने की संभावना रहती है। इसके अलावा मोटापे की परेशानी वंशानुगत भी हो सकती है। आजकल फास्टफूड खाने और आरामदायक जीवनशैली भी मोटापे का कारण बड़ा कारण बन रही है।
विज्ञापन


डॉ. अलीम ने बताया कि शरीर के वजन पर आनुवंशिक, व्यवहारिक और हार्मोनल प्रभाव होते हैं, मोटापा तब होता है जब सामान्य दैनिक गतिविधियों और व्यायाम के माध्यम से जलाए जाने से ज़्यादा कैलोरी लेते हैं। आपका शरीर इन अतिरिक्त कैलोरी को वसा के रूप में संग्रहीत करता है। इससे मोटापे की बीमारी व्यक्ति को घेर लेती है।

मोटापे की बीमारी से बचने के लिए करें ये उपाय

तला और चिकनाई युक्त भोजन एवं फास्टफूड से दूरी बनाएं, रात को भोजन करने के बाद टहलें, ज्यादा मीठा और ठंडा पानी पीने से बचें, शरीर की क्रियाशीलता बनाए रखें, ठोस खाने की बजाय फल और सब्जी खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें