फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जिला पंचायत में नई सरकार

Wed, 13 Jan 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की नई सरकार आज शपथ लेने जा रही है। ममता चौधरी के नेतृत्व में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह में 38 सदस्य नवनिर्वाचित बोर्ड के रूप में शपथ लेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


जिला पंचायत के चुनाव में हाल ही में निर्वाचित हुईं ममता चौधरी 14 जनवरी को अध्यक्ष पद की शपथ लेंगी। उनके बाद 38 सदस्यों की शपथ होगी। अध्यक्ष को डीएम शपथ ग्रहण कराएंगे।

सदस्यों को शपथ अध्यक्ष द्वारा ग्रहण कराई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह मुख्य डाकघर के निकट राही गेस्ट हाउस प्रांगण में आयोजित होगा। इसके बाद नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक जिला पंचायत सभागार में प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन


जिला पंचायत में नई सरकार के अमल में आने से पहले ही भवन को सजाया जा रहा है। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत कार्यालय भवन पर रंगाई-पुताई का कार्य तेजी से चल रहा था। खासकर अध्यक्ष के कार्यालय को नई शक्ल दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें