दीप जलाकर ठाकुरजी से प्रार्थना करतीं हुए महिलाएं। संवाद
वृंदावन। हे प्राणनाथ, आपसे ही हमारा जीवन है। हमसे कोई भूल हो गई हो तो माफ कर देना। प्रस्तावित कॉरिडोर और न्यास गठन से केवल आप ही बचा सकते हैं। हम सभी आपसे क्षमा मांगते हैं। यह कहना था उन महिलाओं का जो प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध कर रही हैं।
विरोध करने वाली महिलाओं ने पहले श्रीबांकेबिहारी मंदिर में बड़े-बड़े दीपक जलाए और फिर ठाकुरजी से प्रार्थना की। श्यामा गोस्वामी ने बताया कि वे लोग हर दिन कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं। हमें न तो कॉरिडोर चाहिए और न ही न्यास।
हमारी तो हर बार ठाकुरजी ने सुनी है तो इस बार भी सुनेंगे। वह हमारे हैं और हम उनके। वह हमारी पीड़ा को जरूर सुनेंगे और कॉरिडोर को बनने नहीं देंगे। इस दौरान नीलम गोस्वामी, अदिति गोस्वामी, अनुराधा गोस्वामी, कोमल गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।