फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: व़ृंदावन में बनेगा नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ब्रज सेवा सदन वृंदावन में ब्रज की बेटियों के लिए नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर खोलेगा। इसके लिए मथुरा मार्ग स्थित टीबी सेनेटोरियम के सामने बुधवार को नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के लिए भूमि पूजन किया गया। यह ट्रस्ट पिछले 123 साल से टीबी मरीजों को चिकित्सा दे रहा है।
विज्ञापन



ब्रजसेवा समिति टीबी सेनेटोरियम ट्रस्ट के प्रकल्प ब्रज हेल्थकेयर हॉस्पिटल के सामने भूखंड पर प्रस्तावित नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के भूमिपूजन के दौरान ट्रस्टी राधाकृष्ण पाठक ने बताया कि ट्रस्ट ने 123 साल पहले टीबी सेनेटोरियम की स्थापना की थी। इसमें ब्रज ही नहीं उत्तर भारत के टीबी मरीजों को जीवनदान मिला।

पिछले 20 साल से ब्रज हेल्थकेयर में सामान्य रोगियों को उपचार मिल रहा है। ट्रस्ट के सचिव श्यामसुंदर बेरीवाला ने बताया उच्च तकनीक से सुसज्जित नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के साथ अत्याधुनिक कांफ्रेंस हाल की स्थापना ब्रजसेवा सदन में होगी। इसका निर्माण एक साल में पूरा होगा। इस मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष राधेश्याम बेरीवाला, मनीषा महाजन, विमलादेवी बेरीवाला, कर्नल एसके अग्रवाल, जयवीर सिंह, सोनूप्रकाश झा, विजय झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें