फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आज दो घंटे कार्य बहिष्कार करेगा नर्सिंग स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 13 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे राजकीय नर्सेज संघ के सदस्य बुधवार को दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं, बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशालय कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


महिला अस्पताल के सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव और पूर्व अध्यक्ष सुनीता यादव ने बताया कि गृह जनपद में तैनाती और पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर नर्सिंग स्टाफ नौ अक्तूबर से काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहा है। इसके बावजूद मांगों पर सुनवाई नहीं हुई है।
आज सुबह आठ से दस बजे तक होने वाले कार्य बहिष्कार के दौरान नर्सिंग स्टाफ महिला अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करेगा। जिला मंत्री हेमलता शर्मा, ऑडिटर आरती सिंह और मीडिया प्रभारी पूरन शर्मा, राजेश शर्मा, वंदना, सविता, मधु, रिचा शर्मा, नीतू सारस्वत, मोनू सैनी और मोहित शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें