मथुरा। कांग्रेसियों ने यमुना पूजन कर संकल्प मार्च निकाला। इसके साथ ही नदी के दूषित जल से भरा कलश और एक ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम को सौंपा। सोमवार को भी एनएसयूआई द्वारा यमुना पूजन कर संकल्प मार्च निकाला गया था।
मंगलवार को यमुना जल शुद्धिकरण संकल्प मार्च की शुरूआत विश्राम घाट पर मां यमुना की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद छत्ता बाजार होली गेट पैदल मार्च करते हुए कांग्रेसी डीएम कार्यालय पर पहुंचे। जहां दूषित यमुना जल का कलश डीएम की गैर मौजूदगी में एसडीएम को दिया गया।
कार्यकम के आयोजकों में शामिल एआईसीसी के सदस्य यतेंद मुकद्दम, एआईसीसी के सदस्य महेश पाठक, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, वरिष्ठ नेता यामिनी रमन आचार्य, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन आदि वरिष्ठ व युवा कांग्रेसीजनों ने मां यमुना की पूजा अर्चना की।
मुकद्दम ने कहा कि आज यमुना की दुर्दशा के लिए पूर्ण रूप से भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार जिम्मेदार है। इस दौरान प्रदेश धरम चतुर्वेदी, राकेश तिवारी एडवोकेट, आदित्य पाठक, शिव कुमार गौतम, नूतन बिहारी पारीक, रितेश सनवाल, युवा विधानसभा प्रभारी राहुल चतुर्वेदी, माला राम शास्त्री वैभव तिवारी आदि यमुना भक्त उपस्थित रहे।