फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रिया कुंड घाट पर एनएसएस ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
मुखराई में एनएसएस शिविर में सेवा और जागरूकता का संदेश देते छात्र- छात्राएं।
विज्ञापन
गोवर्धन। बरसाना स्थित प्रिया कुंड घाट पर बुधवार को श्री बाबूलाल महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया और समाज सेवा का संदेश दिया। हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लीविस कुलश्रेष्ठ ने कैंप को रवाना किया गया। श्री बाबूलाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में राष्ट्र सेवा की भावना को जाग्रत करती है। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने प्रिया कुंड के घाटों की सफाई की। विनोद बाबा आश्रम के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की लोकगीत गायन प्रतियोगिता भी हुई। इसमें राधा, तनु, अनुराधा, सचिन, पल्लवी, मधु, ममता आदि ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरज कौशिक द्वारा किया गया। डॉ. योगेंद्र प्रसाद गोयल, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. सुमन बघेल आदि का सहयोग सराहनीय रहा। विद्यार्थियों में रोहित शर्मा, रोहित सेजवाल, राधावल्लभ, प्रेमपाल, किशोरी, अर्पिता, काजल, नेहा कुंतल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें