फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन, राकेश, वीरेश पर लगेगी एनएसए

Wed, 03 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
jawahar bagh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर बाग हिंसा के प्रमुख आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से पत्रावलि तैयार कर ली है। जवाहर बाग हिंसा पहले तीन आरोपियों में शामिल चंदन बोस, राकेश गुप्ता और वीरेश यादव पर एनएसए लगाई जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें कि ढाई साल पहले से जवाहर बाग में रामवृक्ष यादव सहित करीब ढाई हजार लोगों ने कब्जा जमा लिया था। इसमें रामवृक्ष यादव के खास गुर्गे और रकम का इंतजाम करने वाले राकेश गुप्ता, वीरेश यादव और चंदनबोस सहित 106 लोग पुलिस ने पकड़े हैं। रामवृक्ष यादव सहित कब्जाधारी 27 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस पर हमले में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव की भी मौत हो गई थी। इस मामले में मथुरा पुलिस और प्रशासन की ओर से रामवृक्ष के करीबी रहे लोगों पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सदर बाजार की रिपोर्ट को आधार बनाकर नामजद किए गए राकेश गुप्ता, चंदन बोस और वीरेश यादव पर पहले चरण में एनएसए तामील करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पूरे मामले की पत्रावलि तैयार की गई है। शीघ्र ही शासन को भेजी जाएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें