फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: पुष्टाहार वितरण प्रणाली में हुआ बदलाव, पहले दिखाना होगा चेहरा...तब मिलेगा पोषाहार

Thu, 30 Jan 2025 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवतियों और बच्चों को मिलने वाला पुष्टाहार अब ज्यादा पारदर्शी ढंग से वितरित होगा। इसके लिए शासन ने नई व्यवस्था लागू की है। बाल विकास विभाग ने पोषण ट्रैकर एप लॉन्च किया है, जिसमें बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिये लाभार्थी के चेहरे का सत्यापन होगा। बाद में पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी आएगा इसके बाद पुष्टाहार मिलेगा।
विज्ञापन
पुष्टाहार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के 2363 आंगनबाड़ी केंद्रों से हर महीने करीब 35 हजार गर्भवतियों समेत 2.98 लाख पांच वर्ष तक के बच्चों को पुष्टाहार का वितरण किया जाता है। प्रत्येक बच्चे को 1.5 किलो गेहूं व दलिया, 1.5 किला चावल, 2 किलो चना और 500 ग्राम सोयाबीन का तेल व अन्य खाद्य सामग्री बांटी जाती है।
विज्ञापन


गर्भवती महिला को यह सामग्री एक किलो के हिसाब से मिलती है। बाल विकास विभाग पुष्टाहार वितरण में धांधली रोकने के लिए लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकरण करा रहा है। इनमें अधिकतर के मोबाइल सत्यापन हो चुके हैं। मात्र 3 हजार लाभार्थियों के मोबाइल सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। इनके शत-प्रतिशत आधार फीडिंग को लेकर कवायद चल रही है।

इधर, नई व्यवस्था में उन्हीं लाभार्थियों को पोषाहार दिया जाएगा, जो पोषण ट्रैकर एप पर पंजीकृत होंगे। लाभार्थी के चेहरे का सत्यापन होने के बाद पंजीकृत मोबाइल पर मैसेज जाएगा। बाद में लाभार्थी को पोषाहार मिलेगा। इस व्यवस्था से लाभार्थी के नाम पर फर्जी तरीके से पोषाहार का वितरण दिखाने के चल रहे खेल पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन


नवीनतम तकनीकी के मोबाइल से होगा चेहरे का सत्यापन
शासन स्तर से नई व्यवस्था लागू करने की कवायद चल रही है। इसके लिए जिले के अधिकारियों को नवीनतम तकनीकी के मोबाइल व टैबलेट मुहैया कराए जाएंगे। इसके बाद बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिये लाभार्थी के चेहरे की सत्यापन प्रक्रिया शुरू होगी। वर्तमान में मौजूद मोबाइल व टैबलेट में चेहरे का सत्यापन कराना संभव नहीं हो पा रहा है।


एप किया गया लॉन्च
जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि पुष्टाहार में धांधली की शिकायतों को देखते हुए शासन ने एप लॉन्च किया गया है। चेहरे का सत्यापन और ओटीपी के जरिये पुष्टाहार का वितरण होगा। एप पर सभी लाभार्थियों का आधार व मोबाइल फीडिंग का काम शत-प्रतिशत हो चुका है। सिर्फ मात्र 3 हजार बचे लाभार्थियों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी है। चेहरे के सत्यापन की भी कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें