फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब जल्द ही हेरिटेज लुक में नजर आएंगे छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर बने भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को छटीकरा वृंदावन रोड हेरिटेज लुक में नजर आएगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा मार्ग पर बने भवन एवं होटल स्वामियों को मुख्य मार्ग से दिखने वाले भवनों को हेरिटेज शैली में बनाने के निर्देश दिए थे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने भवन स्वामियों द्वारा इस मामले में हीलाहवाली करने को गंभीरता माना और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने इस मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विश्व पटल पर आस्था का केंद्र वृंदावन की खूबसूरती निखारने की नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्राधिकरण ने महायोजना में वृंदावन-छटीकरा मार्ग को राजस्थानी शैली में एकरूपता प्रदान करने का फैसला किया था। इसके तहत इस मार्ग पर सभी व्यापारिक और अन्य प्रतिष्ठानों को अपना फ्रंट एलिवेशन तयशुदा रंग के साथ हेरिटेज लुक प्रदान करने के निर्देश दिए थे।
शुक्रवार को प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी को टीम के साथ मार्ग पर फ्रंट एलिवेशन चेक करने के निर्देश दिए। सचिव ने सहायक अभियंता अशोक चौधरी और अवर अभियंता दिनेश गुप्ता के साथ निरीक्षण किया। कई प्रतिष्ठानों ने इस पर कार्य शुरू कर दिया। कई भवन स्वामियों ने कुछ समय की मोहलत मांगी। इसकी रिपोर्ट सचिव अरविंद कुमार ने उपाध्यक्ष को दे दी है।
विज्ञापन

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि वृंदावन में देश के साथ विदेश से भी बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त आते हैं। इन्हें ध्यान रखते हुए इसके सौंदर्यीकरण पर काम किया जा रहा है। छटीकरा रोड को हेरिटेज लुक प्रदान किया जाना है, लेकिन इसे लेकर कुछ भवन स्वामी गंभीर नहीं हैं। ढिलाई बरतते पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें