फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब वीआईपी गेट से पांच से अधिक लोगों की एंट्री नहीं करा पाएंगे सेवायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं में जल्द ही बदलाव देखने को मिलेगा। वीआईपी के लिए तय किए पांच नंबर गेट से आने वाले लोगों के लिए भी नए नियम बनाए गए हैं। अब इस गेट से एक गोस्वामी केवल पांच लोगों को एंट्री करा सकेगा। इससे गेट से आने वाली भीड़ नियंत्रित हो सकेगी। वहीं श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन कराने के लिए मंदिर में रेलिंग लगाई जाने की प्रकिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को श्री बांकेबिहारी हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार अन्य सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने सेवायत सदस्यों और मंदिर की व्यवस्थाओं को संभाल रहे मुनीश शर्मा से बातचीत करने के बाद मंदिर में लगने जा रही रेलिंग व्यवस्था को देखा। निर्देश दिए कि रेलिंग लगाने के लिए 25 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया है ताकि नए वर्ष में भीड़ में कोई परेशानी नहीं हो और लोगों को कतारबद्ध दर्शन कर सकें।
सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि निर्णय लिया गया कि पांच नंबर गेट से आने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जाए। वीआईपी गेट से इन दिनों इतने लोग एंट्री करते हैं कि वह गेट सामान्य सा नजर आने लगा है। अध्यक्ष अशोक कुमार ने निर्देश दिए हैं कि वीआईपी गेट से एक गोस्वामी पांच लोगों को ही अंदर ला सकेगा। अभी तक एक गोस्वामी तीस लोगों को वीआईपी गेट से एंट्री करा रहा थे। उसके लिए उन्हें एक दिन पहले नाम भेजने पड़ते थे। नई व्यवस्था के तहत अब पांच लोगों को वीआईपी गेट से अंदर लगा सकेंगे। इससे भी वीआईपी गेट पर भीड़ का दबाव कम हो जाएगा। कमेटी में अध्यक्ष के साथ सदस्य रिटायर्ड जिला जज मुकेश मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार और सीओ सदर संदीप सिंह साथ रहे।
विज्ञापन




परंपरागत नहीं है बाल भोग का लगना
सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बांकेबिहारी मंदिर पर बाल भोग में देरी होने के संदर्भ में स्पष्ट किया है कि यह भोग परंपरागत नहीं है। मंदिर में परंपरागत भोग तो हरगुलाल बेरिवाल परिवार का है। बाल भोग तो कुछ समय पहले बंद भी हो गया था। फिर सेवायतों और मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रयास करने के बाद शुरू हो गया। इस भोग में कई बार देर हो चुकी हैं। वहीं सूचना विभाग की ओर से इस बात का जानकारी देते हुए हलवाई मयंक गुप्ता की एक वीडियो उपलब्ध कराई गई जिसमें उन्होंने कहा कि उनके कारीगर की अचानक पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी, इससे भोग में विलंब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें