फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब दिन के नहीं, घंटों के हिसाब से लिया जा रहा पार्किंग शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने नए वित्त वर्ष से वाहनों से पार्किंग शुल्क दिन के बजाय अब घंटों के हिसाब से निर्धारित किया है। वहीं पार्किंग संचालकों से वाहन क्षमता के अनुसार दो गुना शुल्क लिया जा रहा है। इस बीच पार्किंग संचालक वाहन स्वामियों से पूर्ववत घंटों के अनुसार पार्किंग शुल्क वसूल कर रहे हैं। संचालकों का कहना है कि पार्किंग शुल्क अधिक लिए जाने से उन पर आर्थिक असर पड़ा है।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की पार्किंग द्वारा घंटों के अनुसार निर्धारित पार्किंग शुल्क की एकरूपता लाने के लिए नगर निगम ने भी नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल से दिन के बजाय घंटों के अनुसार पार्किंग शुल्क निर्धारित किया, साथ ही 40 से अधिक पार्किंग संचालकों से रजिस्ट्रेशन शुल्क दोगुना कर दिया। निगम द्वारा प्राइवेट पार्किंग से पूर्व में 50 वाहन की क्षमता वाली पार्किंग स्थल के 20 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये शुल्क लिया जा रहा है। 100 वाहन की क्षमता वाली पार्किंग से 35 हजार से बढ़ाकर 70 हजार रुपये शुल्क वसूल किया जा रहा है।
100 से अधिक वाहन पार्किंग से 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख शुल्क जमा कराया जा रहा है। उधर, पार्किंग संचालकों को भी पहले एक घंटे के कार छोटे चौपहिया वाहन के 50 रुपये, बड़े चौपहिया वाहन के सौ रुपये निर्धारित किया है। जबकि चार घंटे वाहन पार्किंग शुल्क छोटे वाहनों से सौ और बड़े चौपहिया वाहन से दो रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन

बांकेबिहारी पार्किंग संचालक चंदू शर्मा एवं देवी शरण ने बताया कि जो वित्तीय वर्ष से पहले दो घंटे के 50 रुपये पार्किंग शुल्क ले रहे थे, वहीं अब श्रद्धालुओं से कार खड़ी करने लिए जा रहे हैं। पार्किंग शुल्क में बदलाव नहीं बल्कि पार्किंग संचालकों से लिए शुल्क दो गुना हो गया है। इससे पार्किंग संचालक को घाटा हुआ है, फायदा नहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें