फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मतदान के लिए फोर्स का आना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के तहत मथुरा में होने वाले मतदान के लिए बाहर से पुलिस, पैरा मिलिट्री व पीएसी का आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


रविवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय और डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। फोर्स के ठहरने को किए गए इंतजामों को परखा। संबंधित एसडीएम-सीओ को निर्देशित किया है कि किसी भी प्रकार की समस्या फोर्स को न हो।


मथुरा संसदीय सीट पर 26 अप्रैल को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए शासन ने 31 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स और एक कंपनी पीएसी भेजने का आदेश दिया है। 19 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान खत्म होने के बाद 21 अप्रैल से इनका यहां आना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान बाद एक कंपनी पैरा मिलिट्री ईवीएम की सुरक्षा में तैनात की जाएगी। लोकसभा चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि स्थानीय पुलिस के भी 3 हजार से अधिक जवान चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे। इसके अलावा पीआरडी, होमगार्ड के जवान भी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें