फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: री-मॉडलिंग के लिए मथुरा जंक्शन पर बंद किया गुड्स शेड

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर री-मॉडलिंग के लिए गुड्स शेड को बंद कर दिया गया है। अब यहां 6 फरवरी तक कोई भी मालगाड़ी नहीं आएगी। मालगाड़ियों का आवागमन यहां बंद होने के बाद इसे ट्रकों की अवैध पार्किंग बना दिया गया है। शुक्रवार को मॉडलिंग कार्य के कारण आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन भी रद्द रहा।
विज्ञापन


इन दिनों मथुरा जंक्शन पर यार्ड री-मॉडलिंग का काम किया जा रहा है। इसके तहत रेलवे प्रबंधन ने यहां सभी मालगाड़ियों को रोक दिया है। मथुरा में किसी तरह की मालगाड़ी सामान लेकर नहीं आ रही हैं। इसके तहत भी गुड्स शेड को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, यह स्थिति 6 फरवरी तक रहनी है। इसके बावजूद गुड्स शेड के आसपास ट्रकों की भरमार है। बगैर किसी व्यावसायिक गतिविधि के भी यहां ट्रक खड़े हैं। इसे अवैध पार्किंग का रूप दे दिया गया है।
इधर, काम की रफ्तार बढ़ रही है। दो नंबर प्लेटफार्म के साथ जुड़े दिल्ली एंड पर भी काम किया जा रहा है। इससे शुक्रवार को गाड़ी संख्या 04495 आगरा छावनी-पलवल, गाड़ी संख्या 04496 पलवल-आगरा छावनी, 04793 मथुरा ज.-सवाई माधोपुर जंक्शन तथा 04794 सवाई माधोपुर ज.-मथुरा जंक्शन शामिल रहीं। यह ट्रेनें निरंतरता में रद्द की गई हैं। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14725 बर्द्धमान-मथुरा तथा 14726 मथुरा-बर्द्धमान का संचालन आंशिक रूप से रद्द किया गया है। यह ट्रेन अब मथुरा के बजाए गोवर्धन से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें