फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रुक्मिणी विहार में बनेगी चार मंजिल पार्किंग

Mon, 23 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
पार्किंग - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण अब रुक्मिणी विहार में दो मंजिल के बजाय चार मंजिल पार्किंग का निर्माण कराएगा। वृंदावन में निरंतर गंभीर हो रही वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए इसकी क्षमता को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित रुक्मिणी विहार आवासीय योजना में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण 490 चार पहिया वाहनों की क्षमता वाली दो मंजिल पार्किंग का निर्माण करा रहा है। हाल ही में लिए गए फैसले के मुताबिक अब निर्माणाधीन पार्किंग को दो के स्थान पर चार मंजिल बनाया जाएगा।

इससे इसकी वाहन पार्किंग क्षमता 490 से बढ़कर 700 हो जाएगी। इससे पार्किंग की लागत भी पांच करोड़ बढ़ गई है। अब रुक्मिणी विहार पार्किंग पर 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


वृंदावन में यातायात व्यवस्था गंभीर समस्या है। इसके निराकरण के लिए ही रुक्मिणी विहार आवासीय योजना में मल्टी स्टोरी पार्किंग पर काम चल रहा है। पूर्व में यह 490 वाहनों के लिए बनाई जा रही थी, जो अब 700 कारों के लिए तैयार होगी। इसका निर्माण 30 जून तक पूर्ण करना है।
विज्ञापन

- सीपी सिंह, उपाध्यक्ष, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें