फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब रात नौ बजे बाद लीजिए श्रीकृष्ण लीलाओं का आनंद

Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा। अब रात नौ बजे के बाद भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने वाले लाइट एंड साउंड शो के जरिए भगवान श्रीकृष्ण की की लीलाओं का आनंद ले सकेंगे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया था, लेकिन मंदिर परिसर में प्रवेश के समय की पाबंदियों के कारण शो कुछ ही लोगों तक सीमित होकर रह गया।

इस समस्या का समाधान खोजने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, सीईओ नगेंद्र प्रताप, जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा और संबंधित पुलिस अधिकारियों की बैठक की। इसमें सहमति बनी कि जन्मस्थान में श्रद्धालुओं का प्रवेश रात 9 बजे तक सीमित न करते हुए 9:30 बजे तक बढ़ा दिया जाए। इस पर सभी ने सहमति जताई।लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत रात 9:20 बजे से होती है, जो करीब 40 मिनट तक चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह मंदिर दर्शन के समय के बाद पहुंचने वाले भक्त भी अब श्रीकृष्ण की लीलाओं का मनोहारी दृश्य देख सकेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि जन्मभूमि पर दर्शन का समय सुबह से 6 बजे से दोपहर एक बजे तक है। गर्भगृह के दर्शन पूरे दिन खुले रहते हैं। शाम को दर्शन 4 से 9 बजे तक हैं। दर्शन के अलावा श्रद्धालु लाइट एंड साउंड शो में शामिल होना चाहते हैं, तो उन्हें मंदिर में प्रवेश करने के लिए 9:30 बजे तक का समय दिया गया है। क्लॉक रूम की सुविधा 10:15 बजे तक यथावत रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें