फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अनुपस्थित चल रहे चालक-परिचालकों को जारी किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में करीब 1000 बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। इसी के मद्देनजर ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित चल रहे चालक और परिचालकों को नोटिस जारी कर तत्काल उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


सुप्रसिद्ध मुड़िया मेले में हर वर्ष लाखों श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन पहुंचते हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए प्रदेश के विभिन्न डिपो से अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी, ताकि किसी भी रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। परिवहन निगम का उद्देश्य मेले के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुचारु और निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए बसों के संचालन, चालक-परिचालकों की उपलब्धता और नियंत्रण कक्ष की व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है।

मेले के दौरान छुट्टियां होंगी रद्द
मेले की अवधि में परिवहन निगम के चालक, परिचालक और संचालन से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी। सभी कर्मचारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहकर निर्धारित ड्यूटी का पालन करना होगा। बिना पूर्व अनुमति अवकाश लेने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह व्यवस्था मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान बस संचालन सुचारु बनाए रखने के लिए लागू की गई है।
विज्ञापन



जिन चालक-परिचालकों की ड्यूटी मेले के बस संचालन में लगाई गई है और जो बिना सूचना अनुपस्थित चल रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। समय पर ड्यूटी पर उपस्थित न होने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मेले के दौरान छुट्टियां भी रद्द कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

कमल किशोर आर्य, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें