फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में 200 से अधिक होटल व रिसॉर्ट संचालकों को दिए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। वृंदावन में अवैध रूप से चल रहे होटल और कई रिसॉर्ट संचालकों पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने शिकंजा कर दिया है। ऐसे 200 से अधिक होटल और अपार्टमेंट मालिकों को नोटिस भेजे हैं। एमवीडीए की इस कार्रवाई से होटल और रिसोर्ट संचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन



कोविड के बाद से वृंदावन में आने वाले श्रद्धालुओं की तेजी से बढ़ी संख्या के बाद होटल और रिसॉर्ट मालिकों की व्यावसायिक कामकाज में भी कई गुना इजाफा हुआ है। परिक्रमा मार्ग, रमणरेती मार्ग, चैतन्य विहार, सुनरख रोड, रुक्मिणी विहार, केशवधाम रोड, छटीकरा मार्ग पर लोगों ने एमवीडीए से आवासीय नक्शा पास कराकर बड़े होटल और रिसॉर्ट बना लिए हैं। इनमें अधिकांश ऐसे हैं जिनका आवासीय नक्शा एमवीडीए से स्वीकृत है, लेकिन वह व्यावसायिक कार्य कामकाज कर रहे हैं।

रमणरेती मार्ग एवं परिक्रमा मार्ग में कई होटल और रिसॉर्ट ऐसे हैं जो कि मानकों को भी धता बता रहे हैं। न ही पार्किंग स्थल और न ही आग लगने पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। ऐसे 200 से अधिक होटल और रिसॉर्ट मालिकों को चिह्नित कर व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने पर एमवीडीए की नोटिस दिए हैं। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि वृंदावन में 200 से अधिक नोटिस जारी किए गए हैं। उनका नोटिस देने के बाद से निर्धारित तिथि तक संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो इन्हें सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें