मथुरा। बार एसोसिएशन राजनीति का गुबार उठने लगा है। चुनाव में भाग्य आजमाने वाले अधिवक्ता वकीलों के चेंबरों पर जाकर वोट की गुहार कर रहे हैं। इन सबके बीच बुधवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगी। इसके बाद नामांकन 20 अगस्त को होगा। 23 अगस्त को जांच और नाम वापसी होगी। इसके बाद चुनाव प्रचार और दो अगस्त को जनरल हाउस की बैठक और फिर अगले दिन मतदान और मतगणना की जाएगी।
जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, बार के पदाधिकारी बनने को आतुर अधिवक्ताओं ने चुनाव प्रचार के लिए समय बढ़ा दिया है। इस दफा अध्यक्ष पद के लिए पांच अधिवक्ता दावेदारी कर रहे हैं। इनमें से एक पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जबकि सचिव पद पर छह प्रत्याशियों के नाम चर्चा में हैं। यह लोग अधिवक्ताओं से अपने लिए वोट भी मांग रहे हैं। देखना होगा कि इनमें से कितने अधिवक्ता नामांकन प्रत्याशी के रूप में सामने आते हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष,ऑडीटर संयुक्त सचिव के पद पर भी अधिवक्ताओं द्वारा दावेदारी की जा रही है। बार अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि बुधवार तथा शुक्रवार को नामांकन होगा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 19 को नामांकन नहीं होगा।