फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम से वृंदावन में प्रवेश नहीं कर पाएंगे बड़े वाहन

Wed, 25 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रुके वाहन (डमी फाोटाो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छब्बीस जनवरी को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर और अन्य प्रमुख मंदिरों में में आने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत 25 जनवरी की शाम से बड़े वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 26 जनवरी की सुबह से मथुरा की ओर से आने वाले चौपहिया वाहनों को वृंदावन पानीगांव रोड पर पार्क कराया जाएगा। छटीकरा की ओर से आने वाले वाहन रुक्मिणी विहार पर रोके जाएंगे। 
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले वाहनों को पानीगांव पुल के पास ही रोक दिया जाएगा। कोतवाली प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि इन तीन बड़े नाकों के अलावा छह छोटे नाकों पर भी वाहनों को रोका जाएगा। बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिकर्मी तैनात किए जाएंगे।

मंदिर के गेट नंबर एक से केवल गोस्वामीजन और वीआईपी प्रवेश कर सकेंगे। गेट दो से वीआईपी मार्ग से आने वाले श्रद्धालु अंदर जाएंगे। गेट तीन से विद्यापीठ होते हुए बिहारीजी गली से आने वाले श्रद्धालु प्रवेश करेंगे। सभी श्रद्धालु गेट चार से बाहर निकलेंगे। गेट पांच को इमरजेंसी के समय खोला जाएगा। मंदिर प्रबंधक मुनीष शर्मा के अनुसार 26 जनवरी पर छुट्टी होने के कारण मंदिर में भीड़ होने की संभावना है। इसके लिए 20 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


मंदिर के मार्ग पर गड्ढों से होगी मुश्किल
छब्बीस जनवरी को बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए टूटी सड़कें और गड्ढों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मंदिर के कई विकल्प मार्ग इस समय उखड़े पडे़ हैं।

इन मार्गों पर नगर पालिका परिषद सीवर, पेयजल लाइन डालने के साथ सड़क बनाने का कार्य कर रही है। इस कारण हरिनिकुंज चौराहे से कालीदह चौराहा होते हुए दुसायत मोहल्ला तक और सनेहबिहारी मंदिर से बिहारीपुरा होते हुए बांकेबिहारी मंदिर तक की गली के साथ पांच नंबर और चार नंबर के सामने वाली गली भी खुदी हुई पड़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें