फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के फोटो वाले राशन कार्ड अब नहीं चलेंगे

Fri, 31 Mar 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अखिलेश सरकार के कार्यकाल में बांटे गए राशनकार्ड अब वापस होंगे। जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने इस प्रकार के नए राशन कार्ड के वितरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि ऐसे सभी राशन कार्ड जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र और संदेश हैं, का अब  वितरण नहीं किए जाएंगे। वितरित राशन कार्डों को वापस ले लिया जाए। तब तक के लिए कार्ड धारक को राशन डेमो कार्ड या पर्ची के माध्यम से दिया जाए। राशन कार्डों को वापस लेकर सरकार की ओर से लाभार्थियों को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। ये स्मार्ट कार्ड बायोमैट्रिक प्रणाली पर आधारित होंगे। जिससे राशन वितरण में पारदर्शिता आएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि लाभार्थी बीपीएल, अन्त्योदय और एपीएल की सूची ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड धारकों के आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें