फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बार एसोसिएशन के चुनाव में किसी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस न लेने से 6 पदों के लिए 35 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक सचिव पद के लिए 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन निर्वाचन अधिकारी प्रदीप शर्मा, उप निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार लवानियां ने बताया कि चुनाव में 3553 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 15 जनवरी को जनरल हाउस की मीटिंग होगी। 16 जनवरी मतदान होगा और 17 जनवरी की सुबह से वोटों की गिनती शुरू होगी। वहीं नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। सुबह कचहरी खुलते ही प्रत्याशी समर्थकों के साथ साथियों के चैंबर पर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। शाम को अधिवक्ताओं के घरों पर जाकर वोट मांग रहे हैं।
बार एसोसिएशन ने डॉ. उपमन्यु, अलका का किया सम्मान

मथुरा। बार एसोसिएशन ने ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु, स्पेशल डीजीसी पॉक्सो अलका उपमन्यु, पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर सेल टैक्स एवं अधिवक्ता पोनिया सहित अन्य विशिष्ट जनों को सम्मानित किया। बार ने सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानिया ने बार कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सभी को सम्मानित किया। एसोसिएशन की ओर से डॉ. उपमन्यु को दिए गए प्रशंसा पत्र में न्यायालय प्रांगण में बड़े वाटर कूलर लगवाने, वादकारियों के लिए सीमेंट की बेंच की व्यवस्था कराने तथा बार एसोसिएशन की प्रकाशित होने वाली डायरेक्टरी हेतु विशेष सहयोग प्रदान करने जैसी सेवाओं का उल्लेख किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें