फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निष्ठा ने राष्ट्रीय तीरंदाजी में बनाया नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
निष्ठा गुप्ता।
विज्ञापन
मथुरा। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में आयोजित राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर की निष्ठा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है।
विज्ञापन

मथुरा तीरंदाजी अकादमी की धनुर्धर निष्ठा गुप्ता ने कंपाउंड वर्ग के डबल 40 मीटर राउंड में 720 में से 712 अंक अर्जित किए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर अपना ही पिछला रिकॉर्ड 700 अंक का तोड़ दिया, जो उन्होंने गत वर्ष बनाया था। प्रशिक्षक योगेंद्र सिंह राणा के अनुसार निष्ठा की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अभ्यास का बड़ा योगदान है। बिजनौर निवासी निष्ठा ने महज नौ वर्ष की उम्र में तीरंदाजी की शुरुआत की थी। पिछले चार वर्ष से वह मथुरा में रहकर प्रशिक्षण ले रही हैं।
इससे पूर्व, पिछले माह उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा मथुरा में आयोजित प्रादेशिक अंडर-15 मिनी सब जूनियर चयन प्रतियोगिता में भी निष्ठा ने 720 में 707 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया था। वहीं, मथुरा के ही ओम तिवारी ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिकर्व राउंड में 720 में 700 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश की झोली में उपलब्धि जोड़ी। वहीं निष्ठा गुप्ता ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गाजियाबाद के अपने साथी दर्श के साथ मिलकर कांस्य पदक हासिल किया। मथुरा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रामबाबू शर्मा ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें