कोसीकलां (मथुरा)। ब्रज के मंदिरों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को नशीला पदार्थ मिलाकर प्रसाद के बहाने खिलाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के नौ सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए गैंग में सात महिलाए भी शामिल हैं। उनके कब्जे से एक कार, नशीला पाउडर, तमंचा, चेन कटर एवं पीली धातू की चेन बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कोकिलावन में शनिदेव मदिर परिसर में स्थित तुहीराम पार्किंग में खड़े होकर दर्शनार्थियों के साथ भीड़ का फायदा उठाकर बदमाश सोने की चेन, मोबाइल, पर्स आदि चोरी करने एवं लूटने की योजना बना रहे हैं।
पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग करके सभी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम राखी पत्नी दर्शन निवासी चौपड़ी बस्ती थाना सदर जिला लुधियाना, राजकौर पत्नी लाखा सिंह निवासी सुंदर बस्ती, जिला संगरुर, हरनामी पत्नी अर्जन निवासी गली नं-3 मल्लाह थाना सदर जिला अमृतसर, सीरो पत्नी जैला निवासी शेरमाजरा थाना सदर जिला पटियाला, रेशमा पत्नी जिगतार निवासी गली नं-3 मल्लाह थाना सदर जिला अमृतसर, गुरमीत पत्नी गुरचरन निवासी लंगडौयी थाना सदर जिला पटियाला, छिन्दरवती पत्नी काला निवासी शेरमाजरा थाना सदर जिला पटियाला, जसपाल सिंह पुत्र बियत सिंह निवासी नाबागेट थाना कोतवाली जिला पटियाला नरपेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी रोहती छन्ना तहसील नाबा थाना सदर नाबा जिला पटियाला पंजाब को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे एक कार, तीन अदद चेन कटर, तीन अदद पीली धातू की चेन, 120 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ।