फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सैन्यकर्मी रह चुका है मासूम का हत्यारोपी, गुस्सैल स्वभाव के कारण हुआ था कोर्ट मार्शल

Mon, 21 Aug 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन के राधाकुंड के पास पांच साल के मासूम की सड़क पर पटक-पटककर हत्या का मामला
विज्ञापन

- सात दिन पहले साथियों के साथ आया था गोवर्धन, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के राधारानी परिक्रमा मार्ग पर शनिवार शाम जिस साधु वेशधारी ने 5 साल के मासूम की सड़क पर पीट-पीटकर हत्या की थी, वह भारतीय सेना में कर्मचारी रह चुका है। गुस्सैल स्वभाव के चलते उसे सेना से निकाल गया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे रविवार को जेल भेजा। जेल में उसको क्वारंटीन बैरक में रखा गया है।
आरोपी 60 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी भिंड, मुरैना, मध्य प्रदेश ने पुलिस को बताया कि वह सात दिन पहले साथियों संग गोवर्धन आया था। साथी बिछड़ गए। उनके पास ही कपड़े और आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज रह गए। पांच दिनों से यहां-वहां मांगकर खाना खा रहा था और आश्रम-सड़कों पर सो रहा था। 1988 में वह भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। वहां से उसे गुस्सैल स्वभाव के चलते 1994 में निकाल दिया गया था। इसके बाद उसने अपने गांव में खेती और पंडिताई का काम शुरू कर दिया। परिवार में पत्नी और तीन लड़के हैं। दो लड़कों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

वारदात के संबंध में उसने बताया कि राधाकुंड के पास घूम रहा था। अचानक उसे उत्तेजना आई। सामने बालक खेलता हुआ दिखा, जिसे सड़क पर पटक-पटककर मार डाला। इधर, भीड़ की पिटाई से उसका सिर फटा गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है। इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

यह थी दर्दनाक वारदात
हरपाल निवासी कुम्हार मोहल्ला, राधाकुंड का पांच साल का बेटा अंकित अपने घर से 500 मीटर दूरी पर स्थित राधारानी परिक्रमा मार्ग पर गोपाल कुंड के पास सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान वहां ओमप्रकाश पहुंचा और उसने बच्चे को गोदी में उठाकर गले लगाया और सड़क पर पटकना शुरू दिया। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक नजारा देख राहगीरों व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने ओमप्रकाश को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले किया। मृतक के पिता हरपाल की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


जेल में विशेष निगरानी में रहेगा आरोपी
आरोपी ओमप्रकाश के सनक मिजाज को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसको विशेष निगरानी में रखा है। साथ ही उसकी काउंसिलिंग की व्यवस्था भी की गई है। जेल में नियमित तौर पर आने वाले मनोचिकित्सक द्वारा उसकी काउंसिलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें