फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाइजीरिया की पर्यटक ने होटल में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नाइजीरियन महिला पर्यटक ने वृंदावन के होटल में बिना आईडी कमरा न देने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई तो थाना पुलिस ने पहुंचकर महिला पर्यटक को शांत कराया।
विज्ञापन

वृंदावन के पंच सितारा होटल में एक नाइजीरियन महिला पर्यटक रुकने के लिए पहुंची। होटल के स्टाफ ने आईडी मांगी लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी आईडी और पासपोर्ट खो गया है। वह पहले यहां रुक चुकी हैं। लेकिन स्टाफ ने दोबारा आईडी जमा किए बिना कमरा देने से मना कर दिया। इस पर उसने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी थी तो थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पर्यटक को समझाया तब वहां शांत हुई। पुलिस ने होटल से जानकारी की तो पता लगा कि वह पहले रुकी थी लेकिन अब उनके पास न तो पासपोर्ट है और न ही कोई आईडी। वह जबरन कमरे में रहना चाह रही थी। थाना पुलिस ने अधिकारियों को जानकारी देने के बाद विदेशी पर्यटक की सूचना दूतावास में भी थी। लेकिन नाइजीरियन दूतावास दिल्ली में न होने के कारण परेशानी बढ़ गई। पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचित करने के साथ खुफिया एजेंसियों को भी मामले की जानकारी दी है। घटना के बाद महिला पर्यटक मथुरा में किसी होटल में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें